बागपत, सितम्बर 29 -- बिनौली। चंदौली में हुई प्रादेशिक विद्यालयीय वुशु प्रतियोगिता में अंगदपुर के राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीतकर मेरठ मंडल को चैंपियनशिप दिलाई। पदक विजेता खिलाड़ियों का सोमवार को कालेज में जोरदार स्वागत हुआ। चंदौली जिले के नेशनल इंटर कॉलेज, सैय्यदराजा में 24 सितंबर से चार दिवसीय 70 वीं प्रादेशिक विद्यालयीय वुशु प्रतियोगिता हुई। जिसमे जीजीआईसी अंगदपुर की कक्षा दस की छात्रा तनु ने 45 किग्रा. भार वर्ग में व 60 किग्रा. भार वर्ग में मंतशा ने स्वर्ण पदक झटके। जबकि दिशा ने रजत पदक, कक्षा 11 की राधिका व कक्षा दस की सुहाना ने कांस्य पदक प्राप्त कर जहां जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय कुश्ती में विकास और अनिल ने जीता गोल्ड वहीं मेरठ मंडल को चैंपियनशिप दिलाने में भी...