रिषिकेष, मार्च 12 -- सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने गुरुवार को राजकीय उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई और उपचार संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड, आयुष्मान कार्ड काउंटर सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने विशेष रूप से ओपीडी कक्षों का निरीक्षण करते हुए वहां पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, कक्षों में रखे तौलिये साफ रखने तथा चिकित्सकों के एप्रन नियमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.