बगहा, मार्च 19 -- योगापट्टी एक संवाददाता। राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।विद्यालय में परीक्षा का आयोजन पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ किया गया है। कक्षा 9 की परीक्षा में प्रथम पाली में हिन्दी और उर्दू तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान का परीक्षा लिया गया।वहीं कक्षा 11 की परीक्षा में प्रथम पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में हिन्दी,उर्दू एवं संस्कृत की परीक्षा आयोजित की गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशल किशोर ने बताया कि सभी छात्र और छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हैं। और परीक्षाएं पूरी तरह से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से हो रही हैं।उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और छात्रों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिक...