रुडकी, अप्रैल 7 -- मंगलौर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-तीन , प्राथमिक विद्यालय नंबर-11 व नंबर 9 मंगलौर में 'प्रवेशोत्सव' का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन मोहिउद्दीन अंसारी द्वारा नव-प्रवेशित छात्रों व उनके अभिभावकों का फूल-मालाएं पहनाकर व उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने विद्यालय को अपनी ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया व नव प्रवेशी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक वसीम सिद्दीकी, फरमान अली, मनोज कुमार, अमरीन नाज़, मोतीराम, वंदना शर्मा, मनोज कुमार, राजीव रंजन, निगार खान, नगर पालिका मंगलौर से वसीम अब्बासी, गुलाम जिलानी, गोल्डन हिल्स अकादमी मंगलौर की प्रबन्धक आयशा फ़ारूक़ी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...