चतरा, फरवरी 11 -- चतरा, संवाददाता। 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को महोत्सव की तिथियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को विशेष रूप से आकर्षक एवं बहुआयामी स्वरूप दिया गया है। 19 एवं 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आमजनों के लिए नि:शुल्क विभिन्न वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों ...