राजकीय इंटर कॉलेज चारुबेटा में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय डेंगू दिवस
रुद्रपुर, मई 16 -- खटीमा, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज चारुबेटा में शनिवार को 11वां राष्ट्रीय डेंगू दिवस जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को डेंगू के लक्षण, बचाव तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि डेंगू एक गंभीर मच्छरजनित बीमारी है, जिससे सतर्कता और स्वच्छता अपनाकर बचा जा सकता है। शिक्षक रावेंद्र कुमार 'रवि' ने बताया कि पूरी बांह के कपड़े पहनना, घर व आसपास साफ-सफाई रखना, पानी की टंकियों को ढककर रखना और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन गया प्रसाद मौर्य ने कराया, जिसमें कक्षा 12 की रानो कौर प्रथम और सोनम कौर द्वितीय रहीं। यह भी पढ़ें- डेंगू दिवस पर जागरुकता अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.