हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। राजकीय इंटर कॉलेज में आगामी शैक्षिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है। कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के इच्छुक छात्र विद्यालय की 'प्रवेश विंडो' से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य एस.एन. यादव ने बताया कि पिछले सत्र के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन और अनुशासन पर विशेष बल दिया गया था। इसके परिणामस्वरूप शिक्षा के स्तर में व्यापक गुणात्मक सुधार देखने को मिला है। इस वर्ष विद्यालय प्रशासन का लक्ष्य शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न नई विधाओं और आधुनिक संसाधनों का सहारा लिया जाएगा। विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा भी संचालित है। इसमें भविष्य मे रोजगार उपयोगी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल एवँ मेडिकल हेल्थकेयर जैसे उपयोगी ट्रेड भी विद्या...