कन्नौज, जुलाई 3 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में समग्र रैकिंग में 16 स्थानों पर वर्ष में 206 वीं रैंक प्राप्त की है। इंजीनियरिंग कॉलेज की उपलब्धि से इंजीनियरिंग कॉलेज अब चुने हुए कॉलेजों में गिना जाने लगा। वहीं सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में कॉलेज को 33वीं रैंक प्राप्त हुई है। जिससे प्रदेश में कॉलेज की नई पहचान बनी है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि 2026 में संस्थान को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33 वीं रैंक मिली है। सामूहिक प्रयासों एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा विकास की प्रतिबद्धता से संस्थान को नई ऊंचाईं मिली है। 16 स्थानों का सुधार संस्थान की प्रगति का प्रमाण है। भविष्य में शोध एवं नवाचार क्षेत्र में बेहतर प्रयास हुआ है। संस्थान की उपलब्धि सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की प्रगति का प...