श्रावस्ती, जून 28 -- रतनापुर,संवाददाता। विकास खंड गिलौला के ग्राम पंचायत चद्दरखा बुजुर्ग में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तुलसीपुर का निर्माण लगभग 15 वर्ष पहले किया गया था। लेकिन बिना उद्घाटन के अस्पताल जर्जर हो गया है। भवन निर्माण के समय लोगो में उम्मीद जगी थी कि गांव में अस्पताल बन जाने से इलाज की सुविधा मिलेगी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन बिना उद्घाटन के ही जर्जर हो गया है। भवन में लगी खिड़की टूट कर खत्म हो गई। इस अस्पताल को खुद इलाज की जरूरत है। जिसके चलते यह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आज भी तुलसीपुर के पंचायत भवन में संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अस्पताल पर सुविधाएं मुहैया हो जाए तो लोगों को इलाज के लिए काफी सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...