बांदा, जून 1 -- पैलानी। तहसील के खप्टिहा कला कस्बे में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के परिसर में पांच महीने से लगा गिट्टी बालू का ढेर ना हटाए जाने की वजह से आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठीक सामने बस स्टैंड होने की वजह से परिवहन निगम की गाड़ियों तथा यात्रियों को भीषण परेशानी उठानी पड़ती है। अन्ना जानवरों का भी झुंड इकट्ठा हो जाता है और पूरा मैदान गंदगी से भर जाता हैं। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग तो दूसरी ओर स्कूली छात्राओं का विद्यालय एवं बस स्टैंड होने के बावजूद भी यह स्थान बिल्डिंग मटेरियल का अड्डा बन गया है। यह भी पढ़ें- जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्ट ग्रामीणों ने समस्या दूर कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...