साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सीएचसी परिसर में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मोतीपहाड़ी आज शनिवार को पूर्वाहन 11:00 बजे बंद पाया गयाI औषधालय बंद रहने से लोगों को निराश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पूर्व में मोतीपहाड़ी में संचालित था। लेकिन मोतीपहाड़ी में भवन जर्जर होने से आयुष विभाग ने मोतीपहाड़ी से हटा कर इसे बोरियो सीएचसी परिसर में शिफ्ट कर दिया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मोतीपहाड़ी के आयुष चिकित्सक के रूप में बरहेट औषधालय में पदस्थापित डॉ. एकरामूल को बोरियो के मोतीपहाड़ी औषधालय का भी प्रभार है। यहां सप्ताह में दो दिन गुरूवार एवं शनिवार को खुलने का समय है। लेकिन शनिवार को औषधालय 11:00 बजे बंद पाया गया। वहीं चतुर्थ वर्गीय कर्मी नबो कुमार ने बताया कि यहां पदस्थापित डॉक्टर आज शनिवार को जिला में बैठक म...