बिजनौर, दिसम्बर 26 -- भारत सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय आईटीआई, बिजनौर में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई बिजनौर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय निर्माण में बच्चों का योगदान ,विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण, विकसित भारत के लिए बच्चों की भूमिका, डिजिटल इंडिया ,स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत ,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं स्किल इंडिया जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर राजकीय आईटीआई, बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा, वरिष्ठ अनुदेशक आशीष कुमार सक्सेना, बृजेश कुमार यादव ,अबरार हुसैन एवं अनुज कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...