राजकीय आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन 4 अगस्त तक
कुशीनगर, जुलाई 24 -- कुशीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य आलोक मौर्या ने बताया कि प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन www.scvtup.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र का प्रिंट प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 48 घंटे के भीतर संशोधन का अवसर भी उपलब्ध रहेगा। आवेदन प्रक्रिया ई-फॉर्म व विस्तृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.