काशीपुर, अप्रैल 16 -- सोनू नागी, बाजपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में गुरुवार को वृहद अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने किया। विभिन्न कंपनियों ने 84 युवाओं का रोजगार व प्रशिक्षण के लिए चयन किया। विधायक पांडे ने कहा कि ऐसे मेले युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। आईटीआई में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेलों के जरिए कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है और वे आज सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव पुष्पांकर ने बताया कि मेले में 17 प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। इनमें टाटा ऑटोकॉम्प, वाईएसएफ, स्पैक ऑटोमोटिव, सुपर शाइन सर्विसेज, नैनी पेपर्स, टाटा असल, वोल्टास, बिंदल हुंडई, प्रकाश पाइप्स और क्वैलीट्रोनिक्स लिमिटेड प्रमुख रहीं। मेले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.