प्रयागराज, मई 12 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में मंगलवार को रोजगार शिविर लगाया गया। इसमें निजी क्षेत्र की दो कंपनियों श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड और लेंसकार्ट गुरुग्राम हरियाणा ने प्रतिभाग कर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। परिसर में कुल 30 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 16 का चयन हुआ। कंपनी प्रतिनिधि के रूप में शिवांश मिश्रा उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से शहजाद अहमद ख़ान सहायक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी एवं अजय कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...