मुंगेर, जुलाई 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी), मुंगेर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कंप्यूटर साइंस विभाग के गोपाल कृष्ण ने अतिथियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर भारती ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में आईआईटी एवं एनआईटी की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नियमित योग से एकाग्रता व सकारात्मक सोच का विकास गुरु पूर्णिमा की शुभका...