जहानाबाद, मार्च 21 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में केपी रिलाएबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 64 छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को क्वालिटी इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए कंपनी ने 20,000 से 26,000 प्रति माह का वेतन पैकेज निर्धारित किया है। चयनित छात्रों में विद्युत अभियंत्रण के 52 छात्र, यांत्रिक अभियंत्रण के 11 छात्र एवम् कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण के एक छात्र शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रणव कुमार ने कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण एवं प्ल...