प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। श्रम विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह का पिछले दिनों निधन होने के बाद राजकरन पाल को सर्वसम्मति से पूर्णकालिक अध्यक्ष चुना गया। संघ के मंत्री तरुण कुमार ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान आलोक कुमार सिंह के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल हुए चुनाव में अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए थे। अध्यक्ष पद के लिए दो आवेदन आए थे। जिसमें आलोक कुमार सिंह व राजकरन पाल दोनों का नाम था। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि पहले साल आलोक कुमार सिंह व दूसरे साल राजकरन पाल अध्यक्ष रहेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्व कैबिनेट मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि लेकिन आलोक कुमार सिंह के निधन पर राजकरन पाल को पूर्णकालिक अध्यक्ष चुना गया है।

हिंदी हिन्...