धनबाद, जुलाई 25 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में तीन दिवसीय अखिल भारतीय वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें देश के विभिन्न विद्या मंदिरों के 56 वैदिक गणित शिक्षकों ने भाग लिया। राम अरावकर ने गणित विषय की शिक्षण पद्धति कैसी होनी चाहिए, साथ ही हमारा योगदान कैसा होना चाहिए, इस पर चर्चा की। देवेंद्र राव देशमुख ने विद्या भारती एवं वैदिक गणित के इतिहास पर प्रकाश डाला। विद्यालय समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने जीवन में गणित शिक्षण पर चर्चा की। झारखंड प्रांत सचिव नकुल कुमार शर्मा और प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में 21 से 24 तक आयोजित गणित मेला पर चर्चा होगी। कार्यशाला में वैदिक गणित के अखिल भारतीय सह संयोजक प्रसन्न कुमार साहू, प्र...