हरिद्वार, अप्रैल 17 -- बहादराबाद स्थित राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशमन विभाग द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सचिव राजेश देवी, दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान तथा प्रवक्तागण डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार और अग्निशमन विभाग से आए अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह एवं उनकी टीम प्रदीप सिंह राणा, दीपाली बर्मन, पारुल पंवार आदि मौजूद रहे। यह...