धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। प्रोजेक्टर से स्कूल के लगभग 500 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम देखा। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक हिस्सा है, संपूर्ण जीवन का नहीं। सफलता के लिए आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत अनिवार्य है। तनाव कम करने, सकारात्मक दृष्टिकोण रखने और पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्य लीला सिंह, प्रभारी कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.