धनबाद, जून 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छह पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को सीए फाइनल परीक्षा में सफलता मिली है। प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने कहा कि वे सफल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन व अटूट समर्पण की सराहना करते हैं। हमारी संस्था से होनहार सदस्यों को सीए की प्रतिष्ठित उपाधि पाने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सफलता पाने वालों में दीक्षा अग्रवाल सिटी रैंक तीन, मुस्कान मित्तल सिटी रैंक चार, विशाल साव, प्रिया सिन्हा, आयुष अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल शामिल हैं। अबतक राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यालय संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रव...