सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगडिहवा गांव में शादी समारोह के दौरान राछ घूमने के समय महिलाओं से कथित अभद्रता का विरोध करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए तहरीर में इटवा थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव निवासी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को वह अपने चाचा राजेश कुमार के साथ छगडिहवा गांव में रिश्तेदार तुलसीराम यादव के यहां उनके बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- नर्तकी से बदसलूकी के विरोध पर बारातियों को दौड़ा कर पीटा बारात विदाई के समय पारंपरिक राछ की रस्म निभाई जा रही थी। बैंड-बाजे के साथ लोग काली माता मंदिर की ओर जा रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.