मधुबनी, अगस्त 27 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। शहर से सटे राघोपुर बलाट उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट का चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। प्रधानाचार्य सच्चिदानंद साकेत एवं केयर टेकर ऑफिसर फौजिया कमर के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सच्चिदानंद एवं वरिष्ठ शिक्षक डा. प्रमोद कुमार महतो की कड़ी मेहनत का फल है कि 34 बिहार बटालियन मधुबनी के द्वारा विद्यालय में एनसीसी का नया यूनिट खोला गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, एनसीसी गतिविधियों में रुचि तथा समग्र व्यक्तित्व के आधार पर 43 एनसीसी कैडेट्स चुने गए जिससे 25 छात्राएं एवं 18 छात्र शामिल हैं। चयनित छात्र छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने, नेतृत्व क्षमता ...