हाजीपुर, मार्च 23 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में रविवार को निरंकारी सत्संग स्थल पर रक्त दान सह सत्संग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन मिशन के प्रचारक विधाशंकर सिंह द्वारा किया गया। रक्त दान शिविर में संत निरंकारी मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं, सेवादारों ने दर्जनों यूनिट रक्त दान किया। कार्यक्रम में मिशन से जुड़े पटना से आये डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी की देख रेख में रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधा संकर सिंह और श्रीरामपुर ब्रांच के मुखी रुदल राय ने कहा की रक्त दान महादान है। रक्त दान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए'' रक्त दान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता और बदले म...