भागलपुर, मार्च 27 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को रामनवमी का पावन पर्व राघोपुर थाना क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हुलास और गणपतगंज में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा।हुलास में उमड़ा जनसैलाब:हुलास में रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालु 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए हुलास की विभिन्न सड़कों से गुजरे। यह शोभायात्रा कुम्हार टोला होते हुए हुलास ब्राह्मण टोला, अनंत चौक और राधानगर के रास्ते से गुजरी। इस दौरान राघोपुर पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहा। गणपतगंज में भव्य आयोजन:राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को एक भव...