हाजीपुर, मई 8 -- राघोपुर । संवाद सूत्र वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर राघोपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फतेहपुर पंचायत के दुर्गामंदिर चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने बाइक चेकिंग शुरू की तो कई बाइक सवार बाइक घुमाकर भागते दिखे। पुलिस ने बाइक चेकिंग के दौरान चालकों का लाइसेंस, हेलमेट, प्रदूषण कागज, इंश्योरेंस, गाड़ी के कागजत की जांच पड़ताल की। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 50 वाहनों से करीब 48000 जुर्माना वसूला गया। वाहन चेकिंग प्रतिदिन चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से अपील की है कि बाइक चलाने के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण के कागजात, इंश्योरेंस, गाड़ी के कागजात आवश्यक पास में रखें। - रमेश भगत

हिंदी...