हाजीपुर, जनवरी 6 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर जिला मुख्यालय से जोड़े जाने वाले चौकोसन जिमदारी घाट गंगा नदी के ऊपर बने पीपा पुल को कोलकाता के सर्वेयर जहाज को पार कराने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे खोल दिया गया। जिससे पुल के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। पीपा खुलने के कारण लगभग चार घंटे से अधिक दोनों तरफ लोगों की आवाजाही रुक गई। लगभग 04 घण्टे से ज्यादा समय तक लोग पुल पर खड़े रहे। ठंड में महिलाएं, बूढ़े एवं छोटे बच्चे सभी पुल पर जाम में फंसे रहे। वहीं कुछ लोग नाव से नदी पार किया। शाम 05 बजे पीपा जोड़ने पर पुल पर आवागमन चालू हो सका। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में पटना की तरफ से आ रही कोलकाता के सर्वेयर जहाज की क्रासिंग के लिए जिमदारी घाट पीपा पुल का तीन सेट पीपा चकौसन घाट की तरफ से नदी के बीच से खोल दिया गया। जिस...