दरभंगा, जनवरी 25 -- जाले। थाना क्षेत्र की गर्री पंचायत के राघोपुर में रविवार को सरिया से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नागेश्वर चौधरी के पांच वर्षीय पुत्र मणी उर्फ मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक बालक बाल-बाल बच गया। घटनास्थल से चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार राम कुमार का आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मनीष दोनों साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में जाले बाजार की ओर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का सरिया लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ तेज गति से जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली को काफी तेज गति से आते देख साइकिल चला रहे बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिजनों ने मनीष को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना ...