हाजीपुर, मार्च 7 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली बिदुपुर के जमींदारी घाट गंगा नदी पर बने पीपा पुल को जहाज पार कराने के लिए शुक्रवार की दोपहर में खोला गया। जिसके कारण पीपा पुल पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जहाज को क्रॉसिंग के लिए शुक्रवार की दोपहर खोला गया। जिससे पुल पर भीषण जाम लग गया। पीपा खुलने के कारण लगभग तीन घंटे से अधिक दोनों तरफ लोगों की आवाजाही रुक गई। वही वाहनों की भी दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। लगभग तीन घण्टे से ज्यादा समय तक लोग पुल पर खड़े रहे। इस दौरान बुढ़े लोग एवं छोटे बच्चे सभी पुल पर जाम में फंसे रहे। पीपा जोड़ने पर पुल पर आवागमन चालू हो सका। जानकारी के अनुसार जहाज की क्रासिंग के लिए जमींदारी घाट पीपा पुल का कई सेट पीपा चकौसन घाट की तरफ से नदी के...