हाजीपुर, जनवरी 29 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को वीरपुर एवं रूपस महाजी बॉर्डर के निकट दियारा नदी के किनारे ढाब जंगलों में शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 01 देसी शराब भट्टी ध्वस्त किया। करीब 3500 लीटर कच्चा जावा एवं शराब बनाने वाले उपकरण को आग लगाकर नष्ट किया। हालांकि पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब कारोबारी फरार हो गया। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को वीरपुर एवं रुपेश महाजी बॉर्डर दियारा नदी के किनारे ढाब में सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर दो देसी शराब भट्टी को ध्वस्त किया। एवं 3500 लीटर कच्चा जावा,16 प्लास्टिक ड्रम, टीन ड्रम, जुट का बोरा, समेत दर्जनों उपकरण को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया...