हाजीपुर, फरवरी 27 -- राघोपुर। संवाद क्षेत्र राघोपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रामपुरश्यामचंद बंद पड़े भट्ठा के निकट से 50 किलो गांजा जप्त किया है। हालांकि पुलिस को आता हुआ देख गांजा तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। साथ ही पुलिस ने बरामद किया गया गांजा के पास से तस्कर का गिरा हुआ एक पर्स जिसमें आधार कार्ड, 2000 भी जप्त की है। आधार कार्ड में लिखा हुआ नाम पता के आधार पर एक तस्कर मीरमपुर निवासी मुकेश राय पिता पुरुषोत्तम राय को नामजद अभियुक्त एवं अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि थाने के एसआई जयशंकर राय, पुलिस बल के साथ रात्रि में गश्ती करते हुए रामपुर श्यामचांद के तरफ जा रहा था। इस दौरान गुप्त सूचना मिली रामपुरश्यामचंद पंचायत बंद पड़े चिमन...