हाजीपुर, अप्रैल 1 -- राघोपुर। संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गाव में मंगलवार की दोपहर में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना बच्चों द्वारा खेल खेल में माचिस की तिल्ली सुलगाने से हुई। अगलगी की सूचना पर स्थानीय लोगों ने जुड़ावनपुर थाना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों द्वारा चापाकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार राघोपुर पश्चिमी गांव में शंभु पासवान के घर के बच्चे माचिस लेकर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने माचिस की तिल्ली सुलगा दी। जिससे झोपड़ीनुमा घर में आग लग गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते आग ने हवा के झोंके से विकराल रूप ले लिया और शंभु पासवान के घर के साथ संजय पासवान, गुड्डू पासवान, टुनटुन पासवान, अर्जुन पासवान और...