हाजीपुर, मार्च 16 -- जिलाधिकारी की पहल पर वैशाली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन स्वास्थ्य शिविर जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक ने दी सेवा हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को राघोपुर दियारे में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में यह स्वास्थ्य शिविर जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना एवं जिला स्वास्थ्य समिति, वैशाली के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर पंचायत भवन, वार्ड संख्या-2, चक सिंगार बरारी,राघोपुर, वैशाली में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया...