हाजीपुर, फरवरी 28 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मोहनपुर पंचायत से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मोहनपुर पंचायत से फरार वारंटी उपेंद्र राय पिता राजेंद्र राय, वकील राय पिता नागदेव राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से वारंट निर्गत था। जिसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...