सुपौल, मार्च 30 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की रामविशनपुर पंचायत स्थित हुसैनाबाद वार्ड 10 के निवासी राजदीप कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। राजदीप ने कुल 485 अंक (97%) प्राप्त किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। राजदीप के पिता बिरेंद्र मंडल एक साइकिल की दुकान चलाकर और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक गरीब परिवार से होने के बावजूद, उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजदीप चार भाइयों में तीसरे स्थान पर हैं। राजदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। राजदीप ने बातचीत के क्रम में बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करता था। खूबलाल उत्क्रमित उच्च म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.