हाजीपुर, सितम्बर 11 -- विद्युत आपूर्ति प्रशाखा,राघोपुर गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद राघोपुर प्रखंड में विद्युत आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल होने लगी है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राघोपुर के अनुसार पानी कम होने के कारण तीन प्रमुख फीडरों को आंशिक रूप से चालू किया गया है। यह जानकारी जेई रूपेश कुमार यादव ने दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल रात्रि में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 केवी रुस्तमपुर फीडर रुस्तमपुर,सैदाबाद,मलिकपुर पंचायत में कुल 46 ट्रांसफार्मर चालू किए गए हैं। बाकी ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। 11 केवी मोहनपुर फीडर मोहनपुर, सैदाबाद और मलिकपुर पंचायत में कुल 42 ट्रांसफार्मर चालू किए गए हैं। 11 केवी फतेहपुर फीडर फतेहपुर, रामपुर श्यामचंद, पहाड़पुर पंचायत में कुल 62 ट्रांसफार्मर चालू किए गए हैं। इस तरह कुल 150 ट्रांसफार्मरों...