हाजीपुर, मई 9 -- राघोपुर । संवाद क्षेत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत वार्ड नंबर 7 में शनिवार करीब दोपहर में अचानक आग लगने से चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। घर में रखा कपड़ा, बर्तन, आभूषण ,नगद रुपया ,कुर्सी, पलंग, चौखट ,किमार ,अनाज, आवश्यक कागजात आदि सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मौके पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर चंपाकल के पानी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चांदपुरा पंचायत के सरपंच बिंदेश्वर दास एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने सूचना थाने को दी। सूचना पर राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने थाने से अग्निशमन गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- राघोपुर के चांदपुरा में आग लगने से चार घर जलकर राख स्थानीय ग्रामीण एवं अग्निशमन गाड़ी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.