भागलपुर, जनवरी 16 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में शुक्रवार को एक कपड़े की दुकान में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दुकानदार द्वारा कपड़े का कार्टून निकालते समय एक विषैला सांप देखा गया। बताया जाता है कि सिमराही एनएच 106 रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में दुकानदार जब कपड़े का कार्टून निकाल रहा था, तभी उसकी नजर एक विषैले सांप पर पड़ी। सांप देखते ही दुकानदार के होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाजार में यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत रेस्क्यू विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इस घटना से बाजार में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, रेस्क्यू टीम द्वारा सांप को सुरक्षित पकड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.