सुपौल, अप्रैल 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 स्थित एनएच 106 पर पेट्रोल पंप के समीप, राघोपुर थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बजरंगबली मंदिर में 11 दिनों के भीतर चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का दो ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये चुरा लिये। यह भी पढ़ें- राघोपुर के बजरंगबली मंदिर में 11 दिनों में दूसरी चोरी, स्थानीय लोगों में आक्रोश यह मात्र 11 दिनों के अंदर इसी मंदिर में चोरी की दूसरी वारद...