देहरादून, फरवरी 23 -- स्मिथनगर राघव विहार में सोमवार को विराट हिन्दू सम्मेलन में देशभक्ति गीतों के बीच संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। स्थानीय जनता के सहयोग से हुए आयोजन में प्रतिभागी कलाकारों ने गढ़वाली नृत्य एवं देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने अतिथियों का मंगल तिलक किया और उन्हें केसरिया रंग के पटके पहनाए। मौके पर पार्षद अनिल नौटियाल, तारेश्वरी भंडारी, जयवीर सिंह राणा, रवि भाटिया, कै. एचपी पुरोहित, भारत भूषण कौल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.