नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- रणबीर कपूर की रामायण में का एक किरदार खबरों में बना हुआ है। फिल्म के पहले पार्ट में रावण के बेटे मेघनाथ की एक झलक दिखाई गई है। थिएटर में जब ये झलक सामने आती है हॉल सीटी और तालियों की आवाज से गूंज उठता है। फिल्म के सबसे दमदार सीन में से मेघनाथ का इंट्रो वाला सीन है। ये किरदार राघव जुयाल निभा रहे हैं। राघव ने अपनी पिछली फिल्मों में ऑडियंस को खूब हंसाया और डराया है। अब उनका एक अलग रूप देखने को मिलने वाला है। राघव ने हाल में अपने किरदार और डायरेक्टर नितेश तिवारी के विजन के बारे में बात की।राघव जुयाल ने अपने किरदार मेघनाथ को निभाने के बारे में की बात वैरायटी इंडिया के साथ खास बातचीत में राघव ने रावण के बेटे मेघनाथ के रोल के बारे में बात की। राघव कहते हैं, 'मैं मेघनाथ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं बहुत ख...