राघव चड्ढा पंजाब से नाम कटने पर क्यों छाती पीट रहे थे, जब दिल्ली में खुद ही किया था आवेदन: AAP
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में जुड़ जाने की जानकारी सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी उन पर भड़क गई है। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर उन पर झूठ बोलने और पंजाब सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस बारे में दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP नेशनल मीडिया इनचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि जब राघव चड्ढा ने खुद अपना नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़वाया है, तो वह 3 सितंबर को अपना नाम पंजाब की मसौदा मतदाता सूची से हटने को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों छाती पीट रहे थे। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के आधार पर ढांडा ने कहा कि राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए 'फॉर्म-6' भरते हुए आवेदन दिया था और निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.