नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच जारी विवाद के बाद, अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चड्ढा का अगला कदम क्या होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट ने उनके भविष्य की राजनीतिक योजनाओं को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।नई पार्टी बनाने का 'दिलचस्प विचार' राघव चड्ढा ने अपने अगले कदम की ओर इशारा करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक रील शेयर की और इसे एक 'दिलचस्प विचार' करार दिया। यह रील 'seedhathok' नाम के यूजर रिहान द्वारा बनाई गई थी। इस वीडियो में क्रिएटर ने सुझाव दिया है कि चड्ढा को अब अपनी खुद की पार्टी बना लेनी चाहिए, जिससे उन्हें भारी जनसमर्थन मिलेगा। रील में क्रिएटर सीधे राघव को संबोधित करते हुए कहता है- इस समय हर कोई चाहता है कि राघव चड्...