नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- आम आदमी पार्टी (आप) में हुई टूट-फूट और झगड़े की बात अब राघव चड्ढा की शादी तक पहुंच गई है। एक तरफ जहां 'आप' ने राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से हुई शादी का क्रेडिट लेने की कोशिश की तो दूसरी तरफ पार्टी के एक पूर्व नेता ने दावा किया है कि असल में इस झगड़े की शुरुआत ही इसलिए हुई क्योंकि राघव ने परिणीति से शादी की। उन्होंने यहां तक दावा किया कि राघव को परिणीति से सगाई और बाद में शादी तोड़ने तक को कहा गया था। हरियाणा में 'आप' के अध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद ने एक वीडियो के जरिए अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा और राघव चड्ढा की शादी का जिक्र करते हुए इसे झगड़े की जड़ बताया। उन्होंने कहा, 'पूर्व मंत्री सौरभ कह रहा है कि राघव चड्ढा की शादी इसलिए हुई क्योंकि उसे विधायक, सांसद और पंजाब का सुपर सीएम बनाया। लेकिन उसने यह नहीं बत...