नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आम आदमी पार्टी (आप) को बहुत बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संसदीय दल में टूट हो गई है। राज्यसभा में 10 में से 7 सांसदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है और भाजपा में विलय कर लिया है। राघव चड्ढा के अलावा हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल ने भी आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। 'आप' के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि वह अशोक मित्तल भी भाजपा में चले गए हैं, जिन्हें राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में डिप्टी लीडर की कुर्सी दी थी। इनके अलावा संगठन महाचिव और अरविंद केजरीवाल के इन दिनों सबसे बड़े रणनीतिकार रहे संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी में हुई इस टूट को अरविंद केजरीवाल को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका म...