फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में वीआरसीसी इलेवन ने सोमोति क्रिकेट क्लब को 44 रन से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की इस जीत के नायक राघव और कार्तिक काक रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीआरसीसी इलेवन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस दौरान राघव ने महज 25 गेंदों में 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्हें चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। उनके अलावा मोहित ने 37 और मयंक ने 31 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोमोति की ओर से प्रांचित भारद्वाज और रितेश ने दो-दो विकेट झटके।213 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोमोति क्रिकेट क्लब की शुरुआत संभली ह...