गंगापार, नवम्बर 24 -- विकासखंड होलागढ़ के मालापुर गांव निवासी राघवेंद्र शुक्ल को राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय में भारत सरकार के मुकदमों की पैरवी के लिए केंद्र सरकार के शासकीय अधिवक्ता के रूप में नामित किया है। उनके चयन से होलागढ़ क्षेत्र के लोगों में खुशी है। अधिवक्ता राघवेंद्र वर्तमान में दिल्ली के विकास पुरी में निवास करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाजिक सेवाएं देने के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति की सूचना पर नीरज कशैलेंद्र शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राजेश यादव, लवलेश तिवारी, विनोद शुक्ला, सिद्ध नारायण तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.