आजमगढ़, अगस्त 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन मंडल की बैठक शुक्रवार को कोलपांडेय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। बैठक में मंडलीय इकाई का गठन किया गया। जिसमें अमीर अहमद को संरक्षक, राघवेंद्र राय को अध्यक्ष, बीएन सिंह एवं रविशंकर को उपाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव को महामंत्री और राजेंद्र प्रसाद मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि बैंक-पेंशन अपडेशन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। शीघ्र ही सुनवाई पूर्ण होकर फैसला आने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों में भेदभाव करती है। जहां रिजर्व बैंक में पेंशन अपडेशन की नीति के तहत वेतन आयोग द्वारा कार्यरत कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होने पर उसी अनुपात में पें...