पीलीभीत, फरवरी 27 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के गांव राघवपुरी के पास सिद्ध बाबा का धार्मिक स्थल मौजूद है। आसपास आवारा गौवंशीय पशु घूमते रहते हैं। बुधवार रात तेंदुआ ने धर्मिक स्थल के पास एक गौवंशीय पशु का शिकार कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने पशु का शव पड़ देखा। उसके पास में ही तेंदुआ के पगचिन्ह भी बने हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुची और पदचिन्ह ट्रेस किए। जांच में पगचिन्ह तेंदुआ के निकले। इस पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सर्तक रहने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में देखा जा रहा है। उन्होने पिंजड़ा लगाकर तेंदुआ पकड़वाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.